सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   New SP Om Prakash Singh took charge.

Kasganj News: नवागत एसपी ओम प्रकाश सिंह ने संभाला कार्यभार

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
New SP Om Prakash Singh took charge.
फोटो51कासगंज में चार्ज लेते नवागत एसपी ओम प्रकाश सिंह । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार देर शाम पुलिस लाइन पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। वो लखनऊ से स्थानांतरित होकर कासगंज आए हैं।
Trending Videos

पुलिस महानिदेशक ने शुक्रवार को जारी आदेश में कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का तबादला बदायूं कर दिया था। उनके स्थान पर वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को कासगंज का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक ने उनकी आगवानी करते हुए स्वागत किया। इस दौरान नवागत एसपी ने अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed