फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Online applications for ITI admission have started.

Kasganj News: आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 11 Jul 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 11 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश के राजकीय (सरकारी) और निजी (प्राइवेट) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का शंखनाद हो गया है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी शनिवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त की रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इस बार युवाओं को प्रदेश के 211 राजकीय संस्थानों में संचालित हो रहे 10 नए विशेष कोर्स में भी प्रशिक्षण लेने का सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भरना होगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन सबमिशन ऑफ एप्लीकेशन फॉर एडमिशन लिंक पर क्लिक करने के बाद, अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। यदि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि (गलती) हो जाती है, तो उसे संशोधित करने के लिए अभ्यर्थियों को 48 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तय किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है। वहीं, सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को केवल 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed