{"_id":"6a529619be32d6c3e9026727","slug":"179-vehicles-challaned-for-violating-traffic-rules-two-seized-kasganj-news-c-175-1-kas1009-150519-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 179 वाहनों का चालान, दो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 179 वाहनों का चालान, दो सीज
Sun, 12 Jul 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो31कासगंज के मालगोदाम चौराहे पर बिना हेलमेट लगाकर चल रहे बाइक सवार को रोककर चेतावानी देते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। शनिवार को पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 179 वाहनों के चालान कर 5,56,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क लगाया गया। गंभीर लापरवाही मिलने पर दो वाहनों को सीज भी किया गया।
सीओ यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के निर्देशन में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मालगोदाम चौराहा, नदरई तिराहा और हजारा नहर पुल शामिल थे। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी), खराब नंबर प्लेट वाले वाहनों पर नजर रखी गई। नशे में वाहन चलाने और नाबालिगों की ओर से वाहन चलाने वालों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए डेसीबल मीटर से साइलेंसर की जांच की गई। निर्धारित मानक से अधिक आवाज करने वाले 13 वाहनों और मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले एक चालक पर भी कार्रवाई की गई।
क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर भी कार्रवाई हुई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। सीओ यातायात ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।