फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Life of road accident victim saved due to prompt response by 108 ambulance.

Kasganj News: 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान

Sun, 12 Jul 2026 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 12 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। सहावर रोड पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार देकर घायल की हालत को स्थिर कर उसे सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल की पहचान दिनेश कुमार (45) के रूप में हुई। हादसा सोरोंजी में सहावर रोड पर रेलवे फाटक के पास हुआ। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रशांत ने सबसे पहले घायल व्यक्ति के खून को रोकने का उपाय किया। इसके बाद फ्रैक्चर को एयर स्प्लिंट की सहायता से स्थिर किया। फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने उसे हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समय रहते उपचार मिलने से घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed