फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Crackdown on the trade of unauthorized books and guides

Kasganj News: अनधिकृत किताबों और गाइडों के खेल पर कसेगा शिकंजा

Sun, 12 Jul 2026 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित (प्राइवेट) माध्यमिक विद्यालयों में सिर्फ परिषद द्वारा अधिकृत पाठ्य-पुस्तकों के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

जिले के सभी विकास खंडों (ब्लॉकों) में आगामी 13 जुलाई से 15 जुलाई तक ब्लॉकवार पुस्तक विक्रय शिविर (पुस्तक मेला) आयोजित किए जाएंगे। डीआईओएस रजनेश कुमार ने सख्त आदेश जारी करते हुए बताया है कि अपने निजी स्वार्थ के चलते छात्रों को अनधिकृत और निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें या गाइड बुक खरीदने के लिए बाध्य करने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक मेला लगाए जाएंगे। 13 जुलाई को कासगंज के श्री गणेश इंटर कॉलेज और पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज में शिविर का आयोजन होगा। 14 जुलाई को सहावर के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज (अलाउद्दीनपुर) और सोरोंजी के एसटीडीएम इंटर कॉलेज में पुस्तकें बेची जाएंगी। वहीं 15 जुलाई को गंजडुण्डवारा के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज (लभेड़), अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कॉलेज और सिढ़पुरा के पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक असली पाठ्यपुस्तकों के आवरण पृष्ठ (कवर पेज) पर 7 अंकों का अल्ट्रा वॉयलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग में सीरियल नंबर मुद्रित कराया गया है। जिन पुस्तकों पर यह नंबर नहीं होगा, वे अनधिकृत (नकली) मानी जाएंगी और उन्हें बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस व वाणिज्य कर विभाग के समन्वय से कॉपीराइट एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठे ऑनलाइन भी मंगा सकेंगे किताबें
दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस बार बिना किसी अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क के ऑनलाइन पुस्तक सेट मंगाने की व्यवस्था भी की गई है। कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थी परिषद के अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल्स Pioneerbooks.in, shop.pitambrabooks.com और Amazon वेबसाइट के माध्यम से सीधे घर बैठे अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकें मंगा सकते हैं।

देनी होगी रिपोर्ट

सभी चिह्नित नोडल विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिकृत मुद्रकों व वितरकों से संपर्क कर अनिवार्य रूप से शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर के बाद उसी दिन कार्यालय को रिपोर्ट भेजनी होगी। जनपद के स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अनधिकृत पुस्तकें चलाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रजनेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed