फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Consumers distressed by low voltage; fans and coolers reduced to showpieces.

Kasganj News: कम वोल्टेज से उपभोक्ता हुए बेहाल, पंखे-कूलर बने शोपीस

Sun, 12 Jul 2026 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 12 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। सिकहरा विद्युत उपकेंद्र के धारिकपुर फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में लंबे समय से जारी लो-वोल्टेज (कम वोल्टेज) की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में कम वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं के पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति सिढ़पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की है, जहां लो-वोल्टेज के चलते जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरणों का संचालन ठप होने की कगार पर है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

कम वोल्टेज की समस्या से बाजितपुर, विनामऊ, रनुआ नगला, रजमऊ, सिद्धार्थ नगर, बिचोला, किलोनी समेत कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कम वोल्टेज मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और विद्युत उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। इस समस्या का असर सिढ़पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी पड़ रहा है। कम वोल्टेज के कारण स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत उपकरणों के संचालन में बाधा आ रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के रमेश, राकेश, अजय, नन्हे सहित अन्य उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से मांग की है कि कम वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बिजली से चलने वाले उपकरण सामान्य रूप से संचालित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed