सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Road construction incomplete even after four months, people upset

Kasganj News: चार माह बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, लोग परेशान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road construction incomplete even after four months, people upset
फोटो02कासगंज के मोहल्ला हुल्का में सड़क पर पड़े मलबे के बीच से होकर ठेला लेकर जाता युवक । संव
विज्ञापन
कासगंज। शहर के हुल्का तिराहा से बड्डू नगर स्कूल तक बन रही सड़क का निर्माण चार माह बाद भी अधूरा है। 27 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका यह सड़क बनवा रही है।
Trending Videos

सड़क पर मलबा पड़ा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। मोहल्ला हुल्का में यह सड़क काफी समय से जर्जर थी। लोगों की मांग पर नगर पालिका ने दिसंबर में निर्माण शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुल्का निवासी रितिक और राजा ने बताया कि ठेकेदार ने केवल दोनों ओर नाली बनाई है। अब जल निगम की ओर से पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम रहा है। बच्चों, बुर्जुर्गों और दिव्यांगजन को आने-जाने में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन आए दिन अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं। वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
इतना समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा न होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसे जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
------
लोगों की बात
- सड़क को खोदकर डाल दिया है। मजदूर समय -समय पर सड़क कार्य बंद कर देते हैं। काम धीमी गति से चल रहा है। इससे लोगों को परेशानी होती है। - विशाल, निवासी मोहल्ला हुल्का
-सड़क उखड़ी हुई पड़ी है। 21 अप्रैल को नाती की शादी है। पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए मजदूर घर के सामने गड्ढा खोदकर चले गए हैं। ऐसे में घर से दिक्कत हो रही है। नाली भी सही नहीं बनाई गई है। पानी बाहर बह रहा है। -मुन्नी देवी, निवासी मोहल्ला हुल्का

वर्जन :
सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण हो चुका है। पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। ठेकेदार को शीघ्र सड़क का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। -धर्मेंद्र कुमार ,जेई नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed