सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Uncle and nephew hit by a speeding car

Kasganj News: तेज रफ्तार कार ने मामा-भांजे को मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 03 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew hit by a speeding car
फोटो41बिलराम गेट पर हुए हादसे का सीसी टीवी फुटेज ।स्रोत:वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कासगंज। शहर के बिलराम गेट स्थित मीट मार्केट के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने सामने से पैदल आ रहे मामा-भांजा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Trending Videos


सदर कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट मोहल्ला निवासी रोहित (22) पुत्र लालाराम और मोंटी (17) पुत्र महेश मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे घर से चामुंडा मंदिर के पास चप्पल खरीदने के लिए पैदल जा रहे थे। बिलराम गेट स्थित मीट मार्केट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, पास में ही पैदल जा रहा तीसरा व्यक्ति बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। वहीं, आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल रोहित के मामा शिवम ने बताया कि रोहित और मोंटी रिश्ते में मामा-भांजे हैं। दोनों साथ में पैदल बाजार जा रहे थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि कार के युवकों को टक्कर मारने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed