फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man died after falling from roof while sleeping at night in Kasganj

नींद में माैत का झपट्टा: रात में सोते समय छत से सड़क पर गिरा युवक, सुबह पिता को मिली बेटे की खून से सनी लाश

Sun, 09 Aug 2026 01:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sun, 09 Aug 2026 01:53 PM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। रात में सोते समय युवक छत से सड़क पर गिर पड़ा। रातभर युवक सड़क पर पड़ा रहा। सुबह पिता के जागने पर घटना की जानकारी हुई, तब तक युवक की माैत हो चुकी थी।

विज्ञापन
young man died after falling from roof while sleeping at night in Kasganj
युवक की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव दामरी में शनिवार देर रात छत से गिरने के कारण युवक रिंकू (32) की मौत हो गई। वह रात में छत पर सो रहा था और नींद में पैर फिसलने से नीचे खड़ंजा पर सिर के बल जा गिरा। रविवार सुबह उसके पिता राजवीर ने उसे मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रिंकू अपने दो भाइयों में बड़ा था, जिसका छोटा भाई जिनेश है। रिंकू के दो छोटे बेटे हैं, लव और हर्ष। परिवार के अनुसार, इस हादसे से दोनों मासूम बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे के बाद रिंकू की मां गुड्डो देवी और पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांव के लोग भी इस घटना से गमगीन हैं। सपा नेता लक्ष्मणसिंह यादव सहित समस्त ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू शनिवार रात अपने घर की छत पर सोया हुआ था। रात के अंधेरे में नींद के दौरान उसका पैर फिसल गया। वह सीधे छत से नीचे खड़ंजा पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। रिंकू की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां और पत्नी का हाल बेहाल है। दो छोटे बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय नेता और ग्रामीण भी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed