{"_id":"6a776e0cf1a280a00c0275f3","slug":"wrestlers-displayed-their-prowess-in-the-district-level-wrestling-competition-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1129364-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जनपदीय कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जनपदीय कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Sat, 08 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक स्कूलों की सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-19 के मुकाबलों में बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए सात खिलाड़ी चयनित किए गए। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में जिले के विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं ने फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सूरज ने 84 किलोग्राम और देव कुशवाह ने 108 किलोग्राम भार वर्ग में जीत हासिल की। शिव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला काशी के गौरव 57 किलोग्राम, राणा इंटर कॉलेज ढोलना के आसिफ 65 किलोग्राम और पुत्तू लाल बघेल इंटर कॉलेज नमैनी के विशाल 50 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता रहे। बालिका वर्ग में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की जाह्नवी ने 50 किलोग्राम और शिवांगी यादव ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में जीत हासिल की। निर्णायक की भूमिका नवीन राजपूत, रजनीश कुमार सिंह और गीता सिंह ने निभाई। जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अलीगढ़ में होने वाली मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनीश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन