{"_id":"69ee5c9fbcb39000dd050e34","slug":"youths-body-found-hanging-murder-alleged-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1045365-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज/सहावर। गांव फरौली में सड़क किनारे आम के पेड़ पर रविवार सुबह युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन के अनुसार पत्नी से कहासुनी होने के बाद युवक शनिवार की दोपहर घर से निकला था। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस युवक की मौत के मामले में पूछताछ कर रही है।
गांव फरौली में रविवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर फंदे से युवक शव लटका देखा। उसकी बाइक 100 मीटर दूर खड़ी हुई थी। किसी ने फोन कर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर खड़ी बाइक की नंबर प्लेट से मृतक के परिजन को सूचना दी। पिता हरी सिंह और भाई यशवीर ने शव की पहचान शीलेंद्र (25) के रूप में की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। भाई यशवीर ने बताया कि शीलेंद्र की शनिवार को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है उसकी पत्नी ने फोन कर अपने पिता को बुला लिया था। इसके बाद वह शनिवार की दोपहर 12 बजे नाराज होकर बाइक से चला गया था। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पिता हरी सिंह की कासगंज में होमगार्ड ड्यूटी लगी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शीलेंद्र की मौत के मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
-- -
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। मृतक के भाई यशवीर ने बताया कि शीलेंद्र मजदूरी करके परिवार पालन-पोषण करता था। उसकी शादी 6 साल पहले अंजली निवासी मैंमडी ढोलना के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा सोमिल (साढ़े तीन ) और बेटी मोनिका (2) की है। भाई की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
-- --
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X