{"_id":"69f0f521d0c9b195450454fd","slug":"a-young-man-who-consumed-toxic-substance-died-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146916-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विषाक्त पदार्थ पीने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विषाक्त पदार्थ पीने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार देर रात विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह शौचालय में युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शहर के सहावर गेट इलाके के रहने वाले ओमकार सिंह के बेटे बृजेश (18) ने सोमवार देर रात किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पी लिया। हालत बिगड़ने पर पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उपचार के दौरान युवक की स्थिति में सुधार आया तो उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।
मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे युवक शौचालय गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास कोई माैजूद नहीं था। अस्पताल के स्टाफ ने जब देखा तो इलाज किया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि युवक ने सोमवार रात को जहरीला पदार्थ पी लिया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X