{"_id":"69f0f4f8d82f213cd20cfe28","slug":"a-speeding-truck-broke-an-electric-pole-causing-power-outages-in-several-areas-kasganj-news-c-175-1-kas1001-146918-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ा विद्युत पोल, कई क्षेत्रों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ा विद्युत पोल, कई क्षेत्रों की बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कस्बे में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी। इससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया।
यह हादसा गंजडुंडवारा रोड स्थित लखन ढाबा के सामने लगभग 10:30 बजे हुआ। लकड़ी से लदे ट्रक की जोरदार टक्कर से पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली ठप हो गई। लगभग सवा घंटे तक इलाके में अंधेरा छाया रहा, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हुई।
सूचना मिलते ही अवर अभियंता नीरज गौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया। विद्युत कर्मियों ने सबसे पहले टूटे हुए पोल को सड़क से हटाया। उन्होंने बिजली के केबल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया ताकि कोई दुर्घटना न हो।
अवर अभियंता नीरज गौड़ ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक का नंबर चिह्नित कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X