सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A straw bank will be set up for destitute cattle.

Kasganj News: निराश्रित गोवंश के लिए बनेगा भूसा बैंक

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A straw bank will be set up for destitute cattle.
फोटो 13 - कासगंज पचलाना में ​स्थित वृहद गोशाला केंद्र। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। निराश्रित गोवंश के संरक्षण और बेहतर देखभाल के लिए नई व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। गोशालाओं में भूसा बैंक स्थापित कर सालभर की आवश्यकता के अनुसार चारे का भंडारण किया जाएगा। इससे भूसा और हरे चारे की कमी नहीं होगी।
Trending Videos

इस पहल का उद्देश्य गोशालाओं में चारे की कमी को समाप्त करना है। पशुओं को नियमित और संतुलित आहार उपलब्ध कराना भी इसका लक्ष्य है। स्वच्छ पानी की व्यवस्था और नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। इससे गोवंश को स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी दी। बताया कि जनपद में 10 नगर पालिका गोशालाएं संचालित हैं। इनमें 1803 पशु रखे गए हैं। इसके अलावा 10 ग्राम पंचायत गोशालाओं में 4323 गोवंश आश्रय पाए हुए हैं।
कुल मिलाकर 6126 पशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी इन आश्रय स्थलों पर है। भूसा बैंक पूरे वर्ष की आवश्यकता का आकलन कर पर्याप्त मात्रा में भूसा संग्रहित करेंगे। यह व्यवस्था गोवंश को समुचित सुविधाएं प्रदान करेगी।


वर्जन
गोशालाओें में पशुओं को चारे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। भूसा की खरीद के साथ ही दान के माध्यम से भी भूसा का संग्रहण कराया जा रहा है। इसके लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है।- मनोज कुमार शर्मा, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed