{"_id":"6a6bb3d7cddfdbbbae0ba154","slug":"100-criminals-behind-bars-in-a-month-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-145614-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एक महीने में 100 अपराधी सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एक महीने में 100 अपराधी सलाखों के पीछे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन चक्रव्यूह के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। अभियान के तहत 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच जिले के सभी 13 थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 100 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रही है। लगातार चल रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सबसे अधिक 18 गिरफ्तारियां मंझनपुर थाना क्षेत्र से हुईं। इसके बाद सराय अकिल थाना पुलिस ने 17, पिपरी ने 11, करारी और कोखराज ने 10-10, चरवा ने 8, कड़ाधाम ने 6, कौशाम्बी और संदीपनघाट ने 5-5, पश्चिम शरीरा और सैनी ने 3-3, जबकि महेवाघाट और मोहनपुर पइंसा थाना पुलिस ने 2-2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य वांछित, वारंटी, चोरी, मारपीट, गैंगस्टर समेत विभिन्न मामलों में फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण कायम रहे।