फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Successful surgery for complex varicose veins at the District Medical College.

Kaushambi News: जिला मेडिकल कॉलेज में जटिल वैरिकोज वेन का सफल ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Successful surgery for complex varicose veins at the District Medical College.
ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम। स्रोत: डॉक्टर
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मंझनपुर के जनरल सर्जरी विभाग में जटिल वैरिकोज वेन्स से पीड़ित 20 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज पिछले पांच-छह वर्षों से दाहिने पैर की सूजी हुई नसों के कारण दर्द, भारीपन और चलने-फिरने में कठिनाई झेल रहा था।
विज्ञापन

जनरल सर्जरी विभाग में जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। करीब एक घंटे चली इस सर्जरी में वैरिकोज वेन को रक्त आपूर्ति करने वाली मुख्य नसों का सुरक्षित लिगेशन किया गया। इसके बाद प्रभावित नसों की स्ट्रिपिंग और सूक्ष्म चीरों के माध्यम से मल्टीपल फ्लेबेक्टॉमी तकनीक अपनाकर फूली हुई नसों को हटाया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन प्राचार्य प्रो. हरिओम सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. अरशद अहमद, सीनियर रेजिडेंट डॉ. आकाश केशरवानी, जबकि एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. संजय सोनकर, डॉ. ज्योति शर्मा तथा ऑपरेशन थिएटर एवं नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से अब जटिल सर्जरी की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलने लगी है। चिकित्सकों ने पैरों की नसों में सूजन, दर्द या उभरी हुई नसें दिखने पर तुरंत किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed