{"_id":"6a6bb42cdc87d001900ff7cc","slug":"sirathu-division-dominates-district-level-handball-competition-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-145593-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता में सिराथू संभाग का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता में सिराथू संभाग का दबदबा
विज्ञापन
जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता में सिराथू संभाग का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। श्री हुबलाल इंटर कॉलेज, भरवारी में आयोजित प्रतियोगिता में सिराथू ने विभिन्न आयु वर्गों में चार खिताब अपने नाम कर जिले में अपना दबदबा कायम रखा।
भरवारी स्थित श्री हुबलाल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य के निर्देशन में हुआ।
प्रतियोगिता में जिले के तीनों संभागों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालक वर्ग में सिराथू संभाग विजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में भी सिराथू ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि चायल संभाग उपविजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब भी सिराथू संभाग ने जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी सिराथू ने जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में मंझनपुर संभाग विजेता और सिराथू संभाग उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा सचिव श्यामलाल व प्रधानाचार्य धनंजय द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह में जिला क्रीड़ा सचिव ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उपप्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी, स्काउट-गाइड के जिला कमिश्नर श्याम बाबू, संभाग सचिव एवं शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, गिरिजेश पांडे और विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष अजीत कुमार सहित सभी शारीरिक शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और निर्विवाद ढंग से संपन्न हुई।