सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   73% candidates appeared in the sub-inspector recruitment exam.

Kaushambi News: दरोगा भर्ती परीक्षा में 73 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
73% candidates appeared in the sub-inspector recruitment exam.
विज्ञापन
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती परीक्षा में रविवार को दूसरे दिन जिले के छह केंद्रों में 73 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 1064 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 1920 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1383 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 537 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 527 ने परीक्षा छोड़ी है।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि करारी इंटर कॉलेज में प्रत्येक पाली के 240 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 168 व दूसरी में 171 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी में प्रत्येक पाली के 480 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 354 व दूसरी पाली में 345 अभ्यर्थियों शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवां में प्रत्येक पाली के 240 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 176 व दूसरी में 171 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में प्रत्येक पाली के 480 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 358 व दूसरी पाली में 355 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
एसएबी इंटर कॉलेज सैनी सिराथू में प्रत्येक पाली के 240 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 154 व दूसरी 181 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार श्री हुबलाल इंटर कॉलेज गौरा रोड भरवारी में प्रत्येक पाली के 240 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 173 व दूसरी पाली में 170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed