सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire

Kaushambi News: आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire
विज्ञापन
सदर तहसील के कोसम इनाम में बुधवार को दोपहर बाद एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। कोसम इनाम के कृष्ण कांत विश्वकर्मा किसान हैं। वह अपने खेत के अलावा किराये की जमीन लेकर खेती करते हैं। गांव के एक काश्तकार से दस बीघा जमीन लेकर गेहूं की फसल लगाई थी। बुधवार दोपहर बाद खेत के करीब महुआ के पेड़ की पत्तियों को इकट्ठा कर किसी ने आग लगा दी। इससे आग विकराल रूप लेकर गेहूं के खेत तक पहुंच गई। किसी से सूचना पाकर कृष्ण कांत मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना राजस्व विभाग को दी गई। शाम को लेखपाल विपिन साहू ने मौके का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तहसील में भेज दी है। किसान के मुताबिक लगभग उसका डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed