सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   PRD jawan and his wife seriously injured after being hit by a high speed DCM

Kaushambi News: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से पीआरडी जवान व उनकी पत्नी गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan and his wife seriously injured after being hit by a high speed DCM
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गौरा के निकट मंगलवार रात एक रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पीआरडी जवान व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर निवासी रामसूरत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे उसका चचेरा भाई सुग्रीव प्रसाद अपनी पत्नी प्रेम कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। मंझनपुर से आगे गौरा धर्मकांटा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुग्रीव प्रसाद का दाहिना हाथ और पैर टूट गया, वहीं उनकी पत्नी प्रेम कुमारी का हाथ टूटा है। दोनों को गंभीर और अंदरूनी चोटें भी आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने उनकी गंभीर हालत देखकर उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। रामसूरत की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन व चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed