{"_id":"69b84e25f51f81becf00662c","slug":"a-seed-store-caught-fire-under-suspicious-circumstances-leaving-goods-worth-lakhs-in-ashes-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-138125-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीज भंडार की दुकान में संदिग्ध हालात में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीज भंडार की दुकान में संदिग्ध हालात में लगी आग, लाखों का सामान राख
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
टंकी के पानी से आग बुझाने का प्रयास करते पीड़ित परिजन- संवाद
- फोटो : कुतुबनगर से मृतक महिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में सोमवार सुबह एक बीज भंडार की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के दौरान दुकानदार चंद्रराज केसरवानी का हाथ भी झुलस गया। चंद्रराज केसरवानी के अनुसार वह रविवार रात दुकान बंद कर परिवार के साथ ऊपर बने मकान में सो गए थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। जब उन्होंने शटर खोलकर देखा तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घर में रखी पानी की टंकी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानदार चंद्रराज ने दावा किया कि आग से दुकान में रखा मिर्च, गोभी, टमाटर, तरबूज, खीरा, कोहंडी, मूंग, उड़द समेत विभिन्न फसलों के महंगे बीज जलकर नष्ट हो गए।
सैनी कोतवाली के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

टंकी के पानी से आग बुझाने का प्रयास करते पीड़ित परिजन- संवाद- फोटो : कुतुबनगर से मृतक महिला की फाइल फोटो।