सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Delhi Police arrested Congress leader who had made objectionable remarks against PM Modi

Kaushambi : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता को उठाया, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Mar 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह परिवार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गांव महेवा घाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा आए थे।

Delhi Police arrested Congress leader who had made objectionable remarks against PM Modi
विनोद तिवारी, कांग्रेस नेता रायपुर छत्तीसगढ़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से जुड़ी एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को कौशाम्बी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके पैत्रिक निवासी महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव में की है। दबिश के बाद आरोपी नेता को हिरासत में लेकर पुलिस दिल्ली चली गई।

डकशरीरा निवासी विनोद तिवारी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते हैं। यहां वे कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। इन दिनों इनको प्रदेश संयुक्त महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। आरोप है कि विनोद तिवारी ने कुछ दिनों पहले अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री से जुड़ा कथित एआई जनरेटेड वीडियो साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां भी हुई। मामला वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की लोधी कॉलोनी शाखा ने प्राथमिकी दर्ज कर विनोद तिवारी की तलाश शुरू कर दी। उनके कौशाम्बी में होने की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने डकशरीरा से विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रकरण की जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है। प्रकरण को लेकर महेवाघाट एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम के निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक टीम आई थी। उसने विनोद तिवारी को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी थाने में देने के बाद वह आरोपी को लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed