सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man hanged himself after losing a goat in gambling.

Kaushambi News: जुआ में बकरी हारने पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after losing a goat in gambling.
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में जुआ में बकरी हारने से आहत एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos

अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी मुमताज (35) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम उसकी पत्नी बकरियों का चारा लेने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान मुमताज जुआ खेल रहा था, जहां वह पहले ही रुपये हार चुका था। पैसे खत्म होने पर उसने बकरी बेचकर मिले रुपये भी जुए में गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरी हारने के बाद वह पत्नी की नाराजगी के डर से परेशान हो गया। घर लौटकर उसने अपने बेटे को दस रुपये देकर दुकान भेज दिया और कमरे के भीतर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजनों के घर पहुंचने पर युवक को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed