{"_id":"69b70849bfd28c1a4605be20","slug":"a-young-man-ran-away-with-an-elderly-womans-nose-pin-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-138081-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुजुर्ग महिला की नाक की कील लेकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुजुर्ग महिला की नाक की कील लेकर भागा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक क्लिनिक में इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला की नाक की कील एक युवक लेकर भाग गया। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव निवासी फूलमती देवी रविवार को अपने पुत्र ओमप्रकाश के साथ अजुहा कस्बे के एक निजी क्लिनिक में बुखार की दवा लेने गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे क्लिनिक में उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने महिला से कहा कि नाक की कील उतार लेने से ग्लूकोज जल्दी चढ़ जाएगा।
महिला के अनुसार युवक की बातों में आकर उन्होंने नाक की कील उतार दी और उसे अपनी धोती में बांध देने को कहा। आरोप है कि युवक ने कील लेने के बाद मौका पाकर वहां से चुपचाप रफूचक्कर हो गया। कुछ देर बाद जब महिला ने अपनी नाक की कील के बारे में पूछा तो युवक वहां नहीं मिला। मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos