{"_id":"69f2596db0ab492297074a94","slug":"accused-of-assaulting-a-pregnant-woman-for-dowry-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-140466-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज के लिए गर्भवती से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज के लिए गर्भवती से मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की एक गर्भवती महिला ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नेता नगर निवासी पीड़िता असरा बानो ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 16 जून 2025 को अजुहा कस्बे के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ससुरालीजन बुलेट, दो तोला सोने की चेन और दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट और गालीगलौज की जाती है।
पीड़िता का कहना है कि कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos