सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After the husband, the girlfriend was also arrested in the Vimala suicide case.

Kaushambi News: विमला आत्महत्या प्रकरण में पति के बाद प्रेमिका भी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
After the husband, the girlfriend was also arrested in the Vimala suicide case.
विज्ञापन
सालेपुर गांव की विवाहिता विमला को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति की प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पहले ही आरोपी पति को 13 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Trending Videos

बनी खास गांव निवासी हरिश्चंद्र ने बताया था कि 13 वर्ष पहले उसकी बहन विमला की शादी लहना गांव के जगजीत सरोज के साथ हुई थी। आरोप है कि जगजीत का गांव की रोशन की पत्नी मालती देवी से प्रेम संबंध था। इसका विरोध करने पर पति, उसकी बहन और प्रेमिका मिलकर विमला के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च को भी मारपीट से आहत होकर विमला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 12 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पति, उसकी बहन और प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी प्रेमिका मालती देवी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed