फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of young man visiting in-laws' home found hanging in the garden.

Kaushambi News: ससुराल आए युवक का बगीचे में फंदे से लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Body of young man visiting in-laws' home found hanging in the garden.
कड़ा धाम गुलाम का पुरवा में युवक का फंदे पर लटका हुआ शव मिलने की सूचना पर छानबीन करती हुई पुलिस
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद का पुरवा गांव में सोमवार को छह दिन पहले हरदोई से ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर बगीचे में गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल के पास उसकी बाइक मिली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुधीर अपनी पत्नी विजमा देवी को विदा कराने के लिए छह दिन पहले ससुराल आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार विजमा पिछले करीब पांच माह से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी सुधीर यादव (36) पुत्र वीरपाल कुमार का बेटा आयांश (4), अविनेश (दो) हैं। गर्भवती पत्नी विजमा देवी ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगया है। न ही मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed