सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brainstorming on implementation of educational plans, emphasis on increasing enrollment

Kaushambi News: शैक्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन पर मंथन, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on implementation of educational plans, emphasis on increasing enrollment
विज्ञापन
विकासखंड कड़ा के देवीगंज में शुक्रवार को ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी और प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी हुई। इसमें शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई।
Trending Videos

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा रहे।
धर्मराज मौर्य ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित शिक्षा योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों और शिक्षकों से विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेश कुशवाहा ने बताया कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। इस दौरान प्रभाकर मिश्रा, रामकृष्ण, सवीना बानो, विनोद कुमार शुक्ला, डीके श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, जुबैर अहमद और अहमद रजा मौजूद रहे।
वहीं, बीआरसी सिराथू में भी बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद के 105 चयनित विद्यार्थियों में से 29 छात्र अकेले सिराथू ब्लॉक के हैं। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना में भी जिले के 57 चयनित विद्यार्थियों में से 12 सिराथू ब्लॉक के हैं। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य, लवकुश मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी भवेश शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed