{"_id":"6a690e42d72dec5c9e030423","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-home-named-fir-registered-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-145425-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर से नकदी और गहने चोरी, नामजद एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर से नकदी और गहने चोरी, नामजद एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में सूने घर में घुसकर एक युवक ने 55 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुगराजपुर गांव निवासी सुंदर कली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर वह भैंस चराने गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक सानिया दीवार फांदकर अंदर घुस गया।
आरोप है कि उसने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 55 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले वह घर में रुपये गिन रही थी तभी आरोपी ने रुपये देख लिए थे। आशंका है कि उसी जानकारी के आधार पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सानिया के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।