सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CDPO accused of withholding honorarium for not paying convenience fee

Kaushambi News: सीडीपीओ पर सुविधा शुल्क न देने पर मानदेय रोकने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
CDPO accused of withholding honorarium for not paying convenience fee
विज्ञापन
विकासखंड कौशाम्बी क्षेत्र के खुद्मबीर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निशा यादव और सुदामा यादव ने सीडीपीओ पर सुविधा शुल्क न देने पर प्रताड़ित कर मानदेय रोकने का आरोप लगाते हुए सांसद और विधायक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

कार्यकर्ता का आरोप है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सतीष चंद्र की ओर से उन्हें नोटिस देकर प्रताड़ित किया जा रहा है, सुविधा शुल्क न देने पर कई महीनों से उनका मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में बताया गया कि जुलाई 2025 से उन्हें हर माह मिलने वाला मानदेय नहीं दिया गया है। फरवरी 2026 तक कई महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कार्यकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने मानदेय की मांग की तो सीडीपीओ ने बिना सुविधा शुल्क दिए मानदेय में रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। उल्टा उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि नोटिस का जवाब दे दिया गया है, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिला है।
मामले में सीडीपीओ सतीश चंद्र का कहना है कि केंद्र का लेखा-जोखा न देने पर नोटिस जारी की गई है। इसके अलावा कार्यकर्ता के बाकी के लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed