सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CHC Superintendent issued notice after finding irregularities in private hospital

Kaushambi News: निजी अस्पताल में अनियमितता मिलने पर सीएचसी अधीक्षक ने दी नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
CHC Superintendent issued notice after finding irregularities in private hospital
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली क्षेत्र में बिना मानक और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्यालय अधीक्षक मुक्तेश द्विवेदी ने निरीक्षण के दौरान पलक अस्पताल में कई अनियमितताएं पाईं। अस्पताल में बिना अनुमति मरीज भर्ती कर इलाज, खून जांच और ऑपरेशन जैसी व्यवस्थाएं संचालित होती मिलीं।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान कई मरीज भर्ती पाए गए, जिस पर अस्पताल संचालक डॉ. वैस सिद्दीकी को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली बारा कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि समय सीमा के भीतर दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक मुक्तेश द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। इन्हें चिह्नित कर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों का शोषण रोका जा सके और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सही रूप से लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed