फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Class 5 student dies after being injured in scuffle classmate; create a ruckus by placing school premises.

Kaushambi: सहपाठी से झगड़े में घायल पांचवीं के छात्र की मौत, परिजनों ने शव को स्कूल परिसर में रखकर किया हंगामा

Wed, 29 Jul 2026 05:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2026 05:00 PM IST
सार

Kaushambi News : विद्यालय में बच्चों के बीच हुई मारपीट में घायल कक्षा पांच के छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने स्कूल परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया। शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक समेत सात लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विद्यालय में नए शिक्षकों की तैनाती कर दी है। 

विज्ञापन
Class 5 student dies after being injured in scuffle classmate; create a ruckus by placing school premises.
पांचवीं के छात्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों को समाझातीं एसडीएम। - फोटो : संवाद।

विस्तार

स्कूल में सहपाठी से हुई मारपीट में घायल कक्षा पांच के छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला पहाड़पुर सुधवर गांव का है। सहपाठी से हुए झगड़े में बच्चे के गले पर चोट लगी थी। जिसके बाद इलाज के लिए उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत होने से नाराज परिजनों ने स्कूल परिसर में शव रख कर जमकर हंगामा किया और शिक्षकों पर लापरवाही के भी आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों समेत सात लोगों को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में नए स्टाफ की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

पहाड़पुर सुधवर निवासी वीरू कश्यप मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका 11 वर्षीय बेटा विभान गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं का छात्र है। वीरू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विभान कश्यप 23 जुलाई को स्कूल से घर आने के बाद अपनी मां को बताया कि उसके ही कक्षा में पढ़ने वाले साहिल ने उसका गला पकड़ कर पिटाई की है। इस कारण उसको सांस लेने में समस्या आ रही है। हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए उसे पहले जिला अस्पताल ले गए जहां सुधार नहीं होने पर प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पांच दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार देर रात विभान की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और बुधवार की सुबह शव को स्कूल परिसर में रख कर हंगामा करने लगे। इस दौरान परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगा ढ़ाई घंटे तक हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने नाराज परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed