सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Coal prices have doubled, and gas shortages have forced shopkeepers to turn to furnaces.

Kaushambi News: कोयले के दाम हुए दुगने, गैस किल्लत से भट्टी जलाने को मजबूर दुकानदार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Coal prices have doubled, and gas shortages have forced shopkeepers to turn to furnaces.
सिराथू कस्बा ​स्थित दुकान पर भट्टी पर खाने पीने की सामग्री बनाता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
जिले में एलपीजी गैस की किल्लत के चलते दुकानदारों को कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में भट्टी जलाने के लिए व्यवसायी कच्चे कोयले का सहारा ले रहे हैं, लेकिन मांग बढ़ने से कोयले के दाम भी दुगने हो गए हैं।
Trending Videos

जिले में इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडरों की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू गैस सिलिंडर जहां बुकिंग के 20 से 25 दिन बाद मिल रहे हैं, वहीं कॉमर्शियल सिलिंडरों को लेकर दुकानदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पहले कच्चा कोयला 10 से 15 रुपये प्रति किलो आसानी से मिल जाता था, लेकिन अब मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमत बढ़कर 25 से 30 रुपये प्रति किलो हो गई है।
सोमवार सुबह सिराथू कस्बे की अटल इंडियन गैस सर्विस पर बुकिंग के बाद सिलिंडर लेने वालों की भीड़ जुटी रही। राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में करीब 400 उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए गए।
दुकानदार शत्रुघ्न केसरवानी, संतोष कुमार और बहादुर वर्मा ने बताया कि गैस की कमी से कारोबार प्रभावित हो रहा है। कोयले के बढ़े दाम के कारण चाय और समोसे के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं, जिससे ग्राहकों से बहस भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed