सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congress leader arrested for posting AI video on PM

Kaushambi News: प्रधानमंत्री पर एआई वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 15 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Congress leader arrested for posting AI video on PM
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर ले जाती दिल्ली पुलिस। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से जुड़ी एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को कौशाम्बी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके पैत्रिक निवासी महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव में की है। दबिश के बाद आरोपी नेता को हिरासत में लेकर पुलिस दिल्ली चली गई।
Trending Videos

डकशरीरा निवासी विनोद तिवारी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते हैं। यहां वे कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। इन दिनों इनको प्रदेश संयुक्त महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। आरोप है कि विनोद तिवारी ने कुछ दिनों पहले अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री से जुड़ा कथित एआई जनरेटेड वीडियो साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां भी हुई। मामला वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की लोधी कॉलोनी शाखा ने प्राथमिकी दर्ज कर विनोद तिवारी की तलाश शुरू कर दी। उनके कौशाम्बी में होने की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने डकशरीरा से विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण की जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है। प्रकरण को लेकर महेवाघाट एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम के निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक टीम आई थी। उसने विनोद तिवारी को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी थाने में देने के बाद वह आरोपी को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed