सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eight goats stolen by breaking the wall of the cowshed

Kaushambi News: गोशाला की दीवार तोड़कर आठ बकरियां चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Eight goats stolen by breaking the wall of the cowshed
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के बरौलहा गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक पशुपालक की गोशाला में सेंध लगाकर आठ बकरियां चोरी कर ली। पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

बरौलहा गांव निवासी राम अभिलाष पुत्र हौसला प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने घर के सामने बनी गोशाला में बकरियां पाल रखी थीं। मंगलवार शाम वह बकरियों को गोशाला में बंद कर घर के अंदर सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात चोरों ने गोशाला की पक्की दीवार तोड़ दी और अंदर बंधी आठ बकरियां उठा ले गए। बुधवार सुबह गोशाला की दीवार टूटी देख और बकरियां न मिलने पर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed