सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity cut off due to non-payment of bills, three consumers caught stealing

Kaushambi News: बिल न जमा होने पर कटी बिजली, चोरी करते पकड़े गए तीन उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off due to non-payment of bills, three consumers caught stealing
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। बताया जा रहा है कि बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद भी उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे।
Trending Videos

अवर अभियंता चंद्रिका मौर्य के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान आजाद नगर निवासी अमित कुमार साहू को मीटर से पहले केबल काटकर अवैध कनेक्शन लेते हुए पकड़ा गया। वहीं, चक नगर के सगीर अहमद खंभे से कटिया मारकर बिजली चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक नगर की रईसा बेगम भी मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करती मिलीं। टीम ने तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed