{"_id":"69b707830c801e9f9002ffde","slug":"farmer-murder-case-revealed-retired-forest-officer-along-with-his-associates-killed-the-farmer-with-a-frying-pan-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-138093-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड का खुलासा: रिटायर वन दरोगा ने साथियों संग तवे से की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हत्याकांड का खुलासा: रिटायर वन दरोगा ने साथियों संग तवे से की थी किसान की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में राममूरत की हत्या के आरोपी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चक खुदायगंज गांव में 12 मार्च को मिले किसान के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी रिटायर वन दरोगा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तवा, खून से सना शर्ट व अन्य सामान बरामद किया है।
मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रामदास पटेल निवासी दलौली थाना सोरांव (प्रयागराज), रामकिशोर प्रजापति निवासी सोनौली थाना पश्चिमशरीरा और मनमोहन सिंह राजपूत निवासी पितांबरपुर थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
डेरे पर बुलाकर किया हमला
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी रामदास पटेल रिटायर वन दरोगा है और वह चक खुदायगंज गांव में जमीन खरीदकर परिवार के साथ रह रहा था। उसे मृतक राममूरत पर सरसों चोरी करने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।
12 मार्च की सुबह राममूरत उसके डेरे पर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर रामदास ने चूल्हे पर रखे गर्म तवे से राममूरत पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वह चूल्हे में गिरकर झुलस गया और सिर पर तवे से वार होने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर शव को कमरे में छिपा दिया और रात में मौका पाकर खेत के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
Trending Videos