सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire broke out due to short circuit, household goods burnt

Kaushambi News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit, household goods burnt
विलासपुर गांव में आग पर काबू पाने के बाद जली बाइक देखते ग्रामीण, संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के विलासपुर गांव में रविवार शाम करीब तीन बजे शाॅर्ट सर्किट से खपरैलनुमा मकान में आग लग गई। आग की लपटों से घिरे घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक एक बाइक, नकदी व आनाज समेत अन्य सामान जल गए।
Trending Videos

विलासपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब तीन बजे वह पत्नी राजकुमारी के साथ घर पर थे। इसी दौरान घर के पास से बिजली के तार में शाॅर्ट सर्किट हो गई। जब तक वह कुछ समझ पाते मौके पर रखे सरपत के गठ्ठरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर उनके खपरैल वाले मकान को अपनी जद में ले लिया और लपटें ऊपर उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बाहर निकले तब तक आग ने उनके पूरे घर को चपेट में ले लिया था। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा 10 हजार रुपये के नोट, मोबाइल फोन, बाइक, साइकिल, घर के सामने रखा 10 बिस्वा का कटा चना, चार बोरी सरसों, पांच बोरी चना, एक बोरी मटर, उर्वरक समेत घर में रखे गृहस्थी का सामान जल चुका था। भुक्तभोगी के मुताबिक करीब दो लाख रुपये का नुकसान संभावित है। घटना की जानकारी पीड़ित ने हल्का लेखपाल सहित तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed