फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fish trader dies in bike collision

Kaushambi News: बाइक की भिड़ंत में मछली व्यापारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fish trader dies in bike collision
सड़क हादसे में मृतक धनश्याम की फाइल फोटो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली चौकी अंतर्गत गुरौली गांव के पास शनिवार रात दो बाइक की भिड़त में मछली व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में लोहकट मजरा बेरौंच निवासी घनश्याम उर्फ गुल्ली (35) पुत्र परमात्मा शरण निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें भर्ती कराने प्रयागराज ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घनश्याम उर्फ गुल्ली मछली बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गुरौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही गुरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घनश्याम उर्फ गुल्ली अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। मछली का कारोबार कर वह परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed