सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former headman murdered for dominance, main accused arrested

Kaushambi : वर्चस्व में की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 May 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान पट्टी नरवर रोशन लाल पासी को गिरफ्तार कर लिया।

Former headman murdered for dominance, main accused arrested
पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल पूर्व प्रधान पट्टी नरवर के साथ पुलिस टीम। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान पट्टी नरवर रोशन लाल पासी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गांव में राजनीतिक वर्चस्व और प्रतिद्वंद्विता के कारण भाड़े के शूटरों को सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम वार्ता के दौरान एसपी सत्यनारायण ने बताया कि चार मई की सुबह आलमचंद गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में संदीपनघाट थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगातार मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रोशन लाल पासी निवासी पट्टी नरवर को मलाक मोईउद्दीनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या कराने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार उसने शूटरों को रुपये देने के साथ हत्या में इस्तेमाल तमंचा और बाइक भी उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर हत्या, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं।

कई और लोगों की भूमिका की जांच

पुलिस को आशंका है कि हत्या की साजिश में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसके कारण संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पुलिस आरोपियों के बीच आपसी संपर्क और पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

घटना से जुड़े शूटर सूरज पासी ने प्रतापगढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

पूर्व प्रधान मनोज हेला की हत्या में शामिल शूटर सूरज पासी ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसपी सत्यनारायण ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल सूरज पासी मामले में संदिग्ध था। मोबाइल सर्विलांस और सीडीआर में सूरज पासी के इस हत्या में शामिल होने की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी के पास पहुंच कर उसे गिरफ्तार करती कि उसे पहले से ही भनक लग गई। शुक्रवार को उसने प्रतापगढ़ की कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया।

एक महीने पहले से की जा रही थी रेकी

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के करीब एक महीने पहले से पूर्व प्रधान की पूरी गतिविधियों की रेकी कर रहे थे। पूर्व प्रधान के पूरे दिनचर्या के दौरान आरोपियों को सुबह टहलने के दौरान ही घटना को अंजाम देने के लिए सबसे सुरक्षित समय लगा, जिसके बाद वह प्रधान को टहलने के दौरान निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed