सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Elderly woman says, "If I don't get justice, I will throw bricks at the officials."

Kaushambi : बुजुर्ग महिला बोली- इंसाफ नहीं मिला तो अधिकारियों पर चलाउंगी ईंट

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

चायल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पट्टी नरवर गांव की बुजुर्ग महिला झोले में ईंट भरकर सभागार पहुंच गई। महिला अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए ईंट चलाने की धमकी देने लगी।

Kaushambi Elderly woman says, "If I don't get justice, I will throw bricks at the officials."
समाधान दिवस में झोले में ईंट लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

चायल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पट्टी नरवर गांव की बुजुर्ग महिला झोले में ईंट भरकर सभागार पहुंच गई। महिला अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए ईंट चलाने की धमकी देने लगी। यह सुनते ही सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। महिला सिपाहियों ने आनन फानन उसे बाहर लाकर झोले से ईंट के टुकड़े फेंकवा दिया। बाद में एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।



पट्टी नरवर गांव की रहने वाली 90 वर्षीय रामसंवारी ने बताया कि उनके पति स्व. मिठाई लाल को एक विस्वा भूमि का पट्टा मिला था। आरोप है कि उसी भूमि पर उनके पट्टीदारों ने जबरन कब्जा कर लिया है। महिला का कहना है कि वह कई बार हल्का लेखपाल और एसडीएम से शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंची महिला झोले में ईंट के टुकड़े भरकर सभागार के दरवाजे से घुसते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। यदि आज भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह अधिकारियों पर ईंट चला देगी। महिला की बात सुनते ही सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद दो महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग महिला को सभागार से बाहर निकालकर उसके झोले से ईंट के टुकड़े बाहर फेंकवाए।


हालांकि उस दौरान फरियाद सुन रहे अधिकारी घटना से अनजान रहे। बाद में महिला सिपाहियों ने महिला को एसडीएम अरुण कुमार के पास ले जाकर प्रार्थना पत्र दिलवाया। एसडीएम ने हल्का लेखपाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिया है। इस संबंध में एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। महिला के प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed