सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth drowns in swimming pool, questions raised on security arrangements

Kaushambi : स्विमिंग पूल में डुबकर युवक की मौत, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल, छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में गर्मी बढ़ने के साथ तेजी से खुल रहे स्विमिंग पूलों की लापरवाही अब जानलेवा साबित होने लगी है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मंगरोहनी स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

Youth drowns in swimming pool, questions raised on security arrangements
स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

जिले में गर्मी बढ़ने के साथ तेजी से खुल रहे स्विमिंग पूलों की लापरवाही अब जानलेवा साबित होने लगी है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मंगरोहनी स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



बताया जा रहा है कि मंझनपुर क्षेत्र के मंगरोहनी निवासी दुर्गा प्रसाद का 23 वर्षीय बेटा विमलेश मोहल्ले के दोस्तों के साथ रविवार को मंगरोहनी स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी देर बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस स्विमिंग पूल के संचालन, सुरक्षा मानकों और कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्विमिंग पूल बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहा था। मौके पर न तो प्रशिक्षित लाइफगार्ड मौजूद था और न ही किसी तरह की आपातकालीन व्यवस्था।


स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही जिले में अवैध और मानकविहीन स्विमिंग पूलों का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। कई जगह बिना अनुमति और सुरक्षा इंतजामों के पूल संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Youth drowns in swimming pool, questions raised on security arrangements
यमुना में किशोर के डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

यमुना में नहाते समय किशोर डूबा, मची चीख-पुकार

मंझनपुर थाना क्षेत्र के महिला गांव में रविवार को यमुना नदी में नहाने गए किशोर के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और मछुवारों की मदद से देर शाम तक किशोर की तलाश में जुटी रही। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

महिला गांव निवासी तुलसी दास का 14 वर्षीय पुत्र अमन रविवार दोपहर गांव के पास यमुना नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। पास में मछली पकड़ रहे मछुवारों ने किशोर को बचाने के लिए नाव लेकर उसकी ओर दौड़ लगाई, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।

किशोर के डूबने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय मछुवारों और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed