सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The fun and carelessness of the reel proved fatal for four youths, the video was made half an hour ago.

Kaushambi News : चार युवकों के लिए काल बनी रील की मस्ती और लापरवाही, ्आधे घंटे पहले बनाया था वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

करारी थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद सामने आया एक वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

The fun and carelessness of the reel proved fatal for four youths, the video was made half an hour ago.
हादसे के पहले चलती बाइक पर रील बनाते युवक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

करारी थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद सामने आया एक वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पांचों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भोजपुरी गाने की धुन पर रील बनाते, हंसी-मजाक करते और मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

Trending Videos


घायल क्रिस कैथवास पुत्र राजाराम, निवासी छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) के फेसबुक अकाउंट से मिला यह वीडियो हादसे से करीब आधे घंटे पहले का बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में क्रिस ने भी इसकी पुष्टि की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर पांच युवक बैठे हैं, जो यातायात नियमों की खुली अनदेखी कर रहे हैं। बिना सुरक्षा और लापरवाही से सफर करना आखिरकार जानलेवा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव निवासी आकाश, राहुल, अमन और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्रिस गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। चार युवकों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed