सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   young man died after being hit by a dumper in a collision between two bikes; the accident took place in Sarai

Kaushambi : दो बाइक की भिड़ंत में डंपर के नीचे आए युवक की मौत, सरायअकिल में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत के बाद युवक सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया।

young man died after being hit by a dumper in a collision between two bikes; the accident took place in Sarai
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत के बाद युवक सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Trending Videos


गुरौली थाना कौशाम्बी निवासी आनंद कुमार (19) पुत्र सतीश कुमार फोटोग्राफी का काम करता था और पिता के काम में भी हाथ बंटाता था। वह अपने दोस्त राघवेंद्र के साथ कैमरा ठीक कराने सरायअकिल जा रहा था। मुलायमपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आनंद पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत कनैली चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 100 नंबर वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौशाम्बी बारा भेजा, जहां डॉक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। राघवेंद्र का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर की तलाश शुरू कर दी है।

आनंद दो भाइयों में बड़ा था। पिता सतीश राजगीर का काम करते हैं, जबकि छोटा भाई शिवम अभी नाबालिग है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, आनंद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑटो पलटने से व्यापारी की मौत मामले में साढ़े चार महीने प्राथमिकी दर्ज

पिपरी कोतवाली क्षेत्र में ऑटो पलटने से व्यापारी की मौत मामले में एसपी की शिकायत पर करीब साढ़े चार महीने बाद एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, सिंहपुर गांव निवासी रवि पटेल ने बताया कि उनके पिता चंद्रमा पटेल खोवा का व्यापार करते थे। दो जनवरी 2026 को मनौरी बाजार से खोवा बेचकर वह ऑटो से घर लौट रहे थे। आरोप है कि घने कोहरे के बीच चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था।

मोहम्मदपुर के बिंदा चौराहे के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चंद्रमा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 28 अप्रैल 2026 को उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद भी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे निराश होकर उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी। एसपी सत्य नारायण के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed