{"_id":"6a690e138c01b1223c035547","slug":"headmaster-suspended-for-negligence-three-issued-notices-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-145453-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लापरवाही पर प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लापरवाही पर प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने कौशाम्बी विकास खंड के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर कम्पोजिट विद्यालय नौहाई के प्रधानाध्यापक लाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं तीन अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय अवाना आलमपुर के प्रधानाध्यापक शिव सिंह, प्राथमिक विद्यालय बनीखास की मीना देवी तथा प्राथमिक विद्यालय सिंघवल के इंद्रभवन सिंह के कार्यों में कमियां मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवां फतेहपुर का निरीक्षण संतोषजनक मिला। विद्यालय में शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की उपस्थिति और अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव देखकर बीएसए ने विद्यालय की सराहना की।
सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और समयबद्ध शिक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।