सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hotel, restaurant and sweet house raided, eight LPG cylinders seized

Kaushambi News: होटल, रेस्टोरेंट व स्वीट हाउस पर छापा मारा, आठ रसोई गैस सिलिंडर जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hotel, restaurant and sweet house raided, eight LPG cylinders seized
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मिले घरेलू सिलिंडर की जांच करती टीम- प्रशासन
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की टीमों ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट व स्वीट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग की जांच की गई। आपूर्ति विभाग की टीम ने सैयदसरांवा व इमामगंज चौराहे के पास स्थित दो प्रतिष्ठानों से आठ रसोई गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
Trending Videos

जांच के दौरान एआरओ मधुरमा देवी आपूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार व रवि प्रकाश के साथ मंझनपुर सिराथू रोड गैस एजेंसी के बगल देशी चौपाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचीं। टीम ने रेस्टोरेंट की रसोई की जांच की। इस दौरान प्रतिष्ठान के बाहर रखे आधा दर्जन घरेलू खाली सिलिंडर को देखकर रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी को फटकार लगाई। वहां रखे सिलिंडरों के बारे में पूछताछ की गई। टीम करीब आधे घंटे तक वहां पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसओ मंगेश कुमार मौर्य के मुताबिक आपूर्ति विभाग की टीम ने मंझनपुर चौराहा स्थित जसलोक फास्टफूड सेंटर, करारी रोड स्थित केजीएन रेस्टोरेंट, शिवा फास्टफूड, केशरवानी नाश्ता भंडार, आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी, केशरवानी फास्टफूड के अलावा सैयद सरावां के आयुष केसरवानी स्वीट हाउस और इमामगंज चौराहा के ओम स्वीट हाउस में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान इन प्रतिष्ठानों से सात खाली और एक भरा घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किया गया। इस कार्रवाई से कई बाजारों में अफरातफरी की स्थिति रही।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए तहसील स्तर पर राजस्व, पूर्ति और बाट-माप विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित ये टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर जांच और कार्रवाई कर रही हैं, ताकी घरेलू गैस सिलिंडरों का दुरुपयोग रोका जा सके।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मिले घरेलू सिलिंडर की जांच करती टीम- प्रशासन

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मिले घरेलू सिलिंडर की जांच करती टीम- प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed