{"_id":"69f6589ec8d3f0f1e706f4df","slug":"hundreds-of-complaints-in-the-disposal-unit-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-876692-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शिकायत सैकड़ों में, निस्तारण इकाई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शिकायत सैकड़ों में, निस्तारण इकाई में
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सिराथू, चायल और मंझनपुर में कुल 200 शिकायतें अधिकारियों अधिकारियों के समक्ष आईं। इनमें से मात्र छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने सिराथू तहसील में सुनवाई की।
जिलाधिकारी ने राजस्व संबंधी शिकायतों राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। यहां कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। चायल में 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल एक का समाधान हो सका। मंझनपुर तहसील में 31 शिकायतों में से दो का निस्तारण मौके पर हुआ।
टोटी से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, ग्रामीण परेशान
चायल में अमनी लोकीपुर गांव के राजेंद्र सिंह, मोहन लाल, वीरेंद्र सिंह, विनय कुमार और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत घर-घर कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन नल से बूंद-बूंद पानी टपकता है। एक-दो बाल्टी भरने के बाद सप्लाई बंद हो जाती है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी से पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप
नगर पंचायत चरवा के बाबातारा निवासी रामऔतार ने शिकायत की कि उनकी भूमि पर वर्षों से मकान बना हुआ है। गांव के कुछ लोगों ने उनके मकान के सामने हौदा-चरही में मवेशी बांधकर रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
कैशियर पर रुपये लेकर रसीद न देने का आरोप
पेरई निवासी राकेश कुमार सोनी ने बताया कि शाहपुर पेरवा विद्युत उपकेंद्र के कैशियर ने फरवरी माह में पांच हजार रुपये नकद लेकर बिजली कनेक्शन दिलाया लेकिन कोई रसीद नहीं दी। पुराना मीटर लगाने के नाम पर अतिरिक्त रुपये भी ले लिए। बाद में मीटर जल जाने पर नया मीटर लगाने पहुंचे कर्मी वापस लौट गए। पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम ने गांव में कैम्प लगाकर सुलझाए जमीन विवाद
समाधान अभियान के तहत शनिवार को चायल तहसील के ग्राम फरीदपुर टप्पा मलाक में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन हुआ। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से जुड़ी तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
टीम ने गाटा संख्या 171 व 176 की पैमाइश कर उसे नगर पालिका परिषद भरवारी के सुपुर्द कर दिया। शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार की अर्जी पर गाटा संख्या 145, जो खतौनी में चकमार्ग के रूप में दर्ज है, का चिह्नांकन कराया गया।
Trending Videos