सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Instructions to stop the salary of the EO and remove the junior engineer for negligence in construction works.

Kaushambi News: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर ईओ का वेतन रोकने, अवर अभियंता को हटाने का निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of the EO and remove the junior engineer for negligence in construction works.
विज्ञापन
डीएम डॉ. अमित पाल ने नगर निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों एवं डूडा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत भरवारी नगर पालिका में निर्माण कार्य लंबित पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ से स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने और अवर अभियंता को हटाने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

डीएम ने अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को भरवारी के निर्माण कार्यों की रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दारानगर, चरवा और पश्चिम शरीरा के अधिशासी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, शौचालय और टाइल्स का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए। साफ-सफाई की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोदय योजना और सीवरेज व जल निकासी से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। डूडा योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने परियोजना अधिकारी आकाश सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अधूरे आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने और प्रगति सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed