फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laborer's body found hanging in the room.

Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging in the room.
कोखराज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रविवार सुबह एक मजदूर का शव कमरे के अंदर नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इससे उसके घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहनपुर निवासी संगम लाल (45) पुत्र स्वर्गीय हनुमान प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार रात भोजन करने के बाद वह सोने चले गए। रविवार सुबह पत्नी नीतू गौतम की नींद खुली तो पति बिस्तर पर नहीं मिले। तलाश करते हुए वह कमरे में पहुंचीं तो देखा कि उनका शव नायलॉन की रस्सी के फंदे के सहारे चूल्हे के ऊपर लटक रहा था।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed