फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lineman's bike fined; power supply to police outpost disconnected.

Kaushambi News: लाइनमैन की बाइक का चालान, चौकी की बिजली काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lineman's bike fined; power supply to police outpost disconnected.
नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला में पुलिस द्वारा लाइनमैन की बाइक का बिना हेलमेट चालान किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। चिलबिला उपकेंद्र के लाइनमैन महेश कुमार बाजार गए थे। चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी बाइक का चालान कर दिया। लाइनमैन का आरोप है कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज दिखाए, फिर भी चालान काट दिया गया। घटना की जानकारी उन्होंने उपकेंद्र के अधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने चिलबिला चौकी पर कथित रूप से अवैध तरीके से चल रही लाइन काट दी। सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद होने से चौकी में हड़कंप मच गया। काफी बातचीत और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शाम करीब चार बजे चौकी की बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल की गई। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता रामआसरे ने जांच कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed